Pages

Wednesday, 22 June 2022

बावरा मन

यह चाँद है?
या उसका कंगन
ये टूटते हुए तारे हैं?
या जुल्फों से छितरी हुई 
बूँदों की बिखरन
यह राजपथ है?
या बस राह की भटकन
इस रात की ये खामोशी 
कह रही है...
कितना बावरा हूँ मैं
और मेरा यह मन

     रामनारायण सोनी

No comments:

Post a Comment